Dark Mode
राजसमंद जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया गया

राजसमंद जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया गया

नाथद्वारा. राजसमन्द जिला मुख्यालय पर स्थित ज़िला कारागृहमें बंदियों को पैरवी का अधिकार की सुनिश्चितता एवं कारागृह की सफाई व्यवस्था भोजन व्यवस्था इत्यादि के आकलन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनीष कुमार वैष्णव द्वारा जिला कारागृह राजसमंद द्वारा आज दिनांक दोपहर 12.30 पीएम पर औचक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनीष कुमार वैष्णव द्वारा जिला कारागृह राजसमंद का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कुल 194 बंदी निरुद्ध मिले,जबकि कारागृह में बंदियों को रखने की अधिकतम क्षमता 55 है। जिला कारागृह में बंदियों को प्रातःकालिन भोजन में चने की दाल, ककडी की सब्जी एवं चपाती दी गई। जेल में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वक्त निरीक्षण मेल नर्स मदनलाल जाट द्वारा बंदीयों की जाँच की जा रही थी। कारागृह में एक बंदी को आई फ्लू होना बताया गया जिसे अलग से आईसोलेषन वार्ड में रखा गया है अन्य सभी बन्दी स्वस्थ हैं। आई फ्लू हेतु कारागृह में स्टॉफ एवं चिकित्सक द्वारा जागरूकता हेतु जानकारी प्रदान की जा रही है तथा जागरूकता हेतु प्राधिकरण द्वारा जागरूकता पोस्टर भी उपलब्ध करवाया गया है। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने नवीन प्रवेषित बंदियों को न्यायालय में पैरवी का अधिकार सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक बंदी से वन टू वन संवाद किया सभी बंदियों ने अपने प्रकरण में अधिवक्ता नियुक्त होना बताया साथ ही कारागृह खुली जेल में दोषसिद्ध 9 बंदियों से संवाद कर उनके प्रकरणों की जानकारी ली गई सभी बंदियों ने उनके प्रकरण में दोषसिद्ध के विरूद्ध अपील प्रस्तुत करना बताया। कारागृह पर लगे हुये सीसीटीवी केमरों में से 04 केमरे कार्यसील अवस्था में नही होकर खराब होना पाया गया जिन्है शीघ्र दुरस्थ करवाने के निर्देष दिये गए। कोई भी बंदी 18 वर्ष से कम आयु का नहीं मिला। विधिक सहायता क्लिनिक पर एलएडीसीएस नारायणलाल तेली एवं ऋतु शर्मा उपस्थित रह कर बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध करवा रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!