Dark Mode
महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

टोंक। एमएमएम शिक्षण एवं जन-सेवा संस्थान टोंक के तत्वाधान में महिला पुलिस थाना टोंंक में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण शनिवार को किया गया। संस्था सचिव गोपाल लाल सैनी ने बताया कि श्रीमती हेमलता कुमारी वित्तीय सलाहकार निदेशालय महिला अधिकारिता जयपुर द्वारा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर काउन्सलर उपस्थित थी, जिनके द्वारा केन्द्र पर पति-पत्नि को समझाईश चल रही थी, जहां काउन्सलिंग की प्रक्रिया देखकर उन्होने संतोष जताया तथा दोनों पति-पत्नि के साथ रहने का राजीनामा किया गया। वित्तीय सलाहकार द्वारा केन्द्र के समस्त रिकार्ड का अवलोकन किया गया तथा रिकार्ड का संधारण सही पाये जाने पर दोनों काउन्सलरों के कार्यो की सराहना की। इस मौके पर महिला अधिकारिता विभाग टोंक की सहायक निदेशक मैरींगटन सोनी ने भी दोनों काउन्संलरों की कार्यो की सराहना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!