Dark Mode
तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर सुरुचि ने मचाई धूम

तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर सुरुचि ने मचाई धूम

नई दिल्ली। म्यूनिक में जारी आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत के साथ लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। अपने तीसरे वर्ल्ड कप में भाग ले रही इस 19 वर्षीय निशानेबाज ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडलों की हैट्रिक पूरी की और कुल मिलाकर चौथा मेडल जीता। उन्होंने इससे पहले अप्रैल में ब्यूनस आयर्स और लीमा विश्व कप में गोल्ड जीते थे। सुरुचि ने फाइनल में 241.9 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता। चीन की कांस्य मेडल विजेता कियानक्सुन याओ को पछाड़ने के तुरंत बाद सुरुचि ने 10.5 अंक के साथ बढ़त हासिल की जबकि फ्रांस की सिल्वर विजेता कैमिली जेड्रेजेवस्की सिर्फ 9.5 अंक का ही निशाना साध पायी। अंतिम प्रयास में 9.5 स्कोर भारतीय खिलाड़ी के लिए शीर्ष पुरस्कार हासिल करने के लिए पर्याप्त था क्योंकि जेड्रेजेवस्की ने 9.8 का ही स्कोर किया था। सुरुचि इससे पहले क्वालीफिकेशन में 588 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर 574 अंक के साथ 25वें नंबर पर रहीं। फाइनल मुकाबले के दौरान कमेंट्री कर रहीं भाकर ने अपनी हमवतन के गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की है। सुरुचि का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के सासरोली गांव में एक ऐसे परिवार में हुआ जहां खेल जगत से गहरा नाता था। सुरुचि के पिचा हवलदार इंदर सिंह शुरू में चाहते ते कि सुरुचि कुश्ती में आगे बढ़े क्योंकि उन्हें अपने चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह से प्रेरणा मिली थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!