पर्यावरण संरक्षण से ही बस सकता है अस्तित्व
चाखू . ग्रामीण विकास विज्ञान समिति पाबुपुरा द्वारा सोमवार को पर्यावरण दिवस पर ग्राम इमामनगर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ - चढ़कर भाग लिय , ग्राविस उपकेंद्र पाबूपुरा के व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह रतनू ने पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं प्रदूषण से बचने के बारे में जानकारी दी , रतनू ने सभी को अपने घरो के आगे पेड़ लगाने की बात कही रतनू ने प्लास्टिक प्रदूषण पर व्यंग्य करते हुए कहा कि हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करना हैं वह प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल ज्यादा करना है , ग्राविस कार्यकर्ता हरि सिंह ने संगोष्ठी में बच्चों से प्रश्नोत्तरी की और प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी , पेड़ पौधों के लाभ के बारे में जानकारी दी , हमें प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए अंत में संगोष्ठी का समापन पर्यावरण बचाओं के संदेश के साथ किया गया सभी का धन्यवाद किया गया इस कार्यक्रम में लगभग 48 महिला , पुरुषों व बालक बालिकाओं ने भाग लिया इमाम नगर विडिसी अध्यक्ष कायम खां , मुसे खां , भीखो खातु जैना , कायम खातून , अमीना आदि लोग उपस्थित रहे , अंत में रतनू ने नारा दिया की प्रदूषण भगाओ खुद को बचाओ ||