Dark Mode
सूर्य नमस्कार से शरीर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है

सूर्य नमस्कार से शरीर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है

सरवाड़. कस्बे के पूसी बाई राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार सूर्य सप्तमी पर शारीरिक शिक्षक सुधीर कुमार सेन के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार किया गया। इस मौके पर संस्था प्रधान परमेश्वर प्रसाद मिश्र ने सूर्य नमस्कार करने के फायदे व सूर्य सप्तमी पर प्रकाश डालते हुए सभी से आग्रह किया कि सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है साथ ही सूर्य नमस्कार से डायबिटीज ,ब्लड प्रेशर,मानसिक अवसाद,घुटनों व कमर दर्द आदि रोगों से बचा जा सकता है। इसलिए हम सभी को सूर्य नमस्कार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इस दौरान एसडीएमसी के सदस्य भगवान प्रसाद भट्ट, प्रतीक जैन, लक्ष्मी नारायण गहलोत, शाला के शंकर लाल धाकड़, रोशन अली, कुलदीप सिंह राठौड़, विक्रम सिंह जैसावत, किरण वैष्णव, धीरज शर्मा, रामराज कुम्हार आदि ने भाग लिया।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामसिंह मीणा ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहनलाल जाजोरिया ने सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष हुक्मीचन्द जाट ,उपाध्यक्ष भागचंद भदाला, विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!