Dark Mode
प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ होगी निलम्बन की कार्यवाही

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ होगी निलम्बन की कार्यवाही

सवाई माधोपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित 8 कार्मिकों के खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त कार्मिकों के खिलाफ राज्य सेवा से निलम्बन किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि शंकर मीना, कनिष्ठ सहायक, राउमावि, गोतोड़, रामजीलाल जाट, अध्यापक लेवल 1 राउमावि गण्डावर, खण्डार, हेमराज शर्मा, सहायक कर्मचारी, राउमावि जीवद, बामनवास, राजेश कुमार बैरवा, प्रबोधक लेवल 1 राप्रावि, गुर्जर बस्ती कला, खण्डार, पूनम चन्द, सहायक कर्मचारी, स्पेशन ऑडिटर सहकारी समिति, सवाई माधोपुर, अविनाश मीना, वरिष्ठ सहायक, भू, सरंक्षण अधिकारी, बनास परियोजना सवाई माधोपुर, कैलाश चन्द मीना, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक कृषि विस्तार सवाई माधोपुर एवं महेन्द्र सिंह कछावा, अध्यापक लेवल 1 महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, सारसोप, चौथ का बरवाड़ा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त मतदान कार्मिकों को चुनाव संबंधी कर्Ÿाव्यों में लापरवाही एवं चुनाव आदेशों के उल्लंघन करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 में वर्णित प्रावधानों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर 23 नवंबर को प्रातः 10 बजे तक व्यक्तिशः उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!