सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 13.5% की उड़ान, चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 4 गुना बढ़ा
प्रमुख अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाताओं में शुमार सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में शुक्रवार 30 मई को शेयर में तेजी देखने को मिली है। कंपनी में गुरुवार को ही मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए है, जो कि बाजार की उम्मीदों से काफी बेहतर सामने आए है। कंपनी ने शुद्ध लाभ में चार गुना वृद्धि के साथ ₹1,181 करोड़ की वृद्धि दर्ज की, जो मुख्य रूप से उच्च राजस्व के कारण हुआ। एनएसई पर शेयर 13.57% उछलकर 74.30 रुपए के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। बीएसई फाइलिंग के मुताबिक मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने 254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। तिमाही के दौरान इसकी कुल आय एक वर्ष पूर्व के 2,207.43 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,825.19 करोड़ रुपये पहुंची है। वर्ष 2024-25 के दौरान समेकित शुद्ध लाभ भी पिछले वित्तीय वर्ष में पंजीकृत ₹660 करोड़ से बढ़कर ₹2,072 करोड़ हो गया।