Dark Mode
14 मार्च को स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, 15 मार्च को होगी ‘विकसित रन‘

14 मार्च को स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, 15 मार्च को होगी ‘विकसित रन‘

गंगानगर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में गंगानगर में 14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस समारोह मनाया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 14 मार्च 2026 को प्रातः 8 बजे सुखाड़िया सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत होगी। अगले दिन 15 मार्च 2026 को प्रातः 7 बजे महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में ‘विकसित रन‘ का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कार्मिक, विद्यार्थियों, स्काउट, पुलिस, जवान सहित आमजन की सहभगिता रहेगी। इसी दिन ‘राजस्थान को जाने‘ क्विज विश्वविद्यालय एवं काॅलेजों में निबंध, भाषण, चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!