Dark Mode
स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने दिलाई स्वच्छता शपथ

स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने दिलाई स्वच्छता शपथ

सवाई माधोपुर। स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को झुंझुनूं में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ऑडिटोरियम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद, जिला कलक्टर, सफाई मित्र सहित विभिन्न अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
जिला स्तरीय समारोह का शुभारम्भ जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं नगर परिषद सभापति सुनिल कुमार तिलकर, आयुक्त फतेह सिंह मीना, वार्ड पार्षद सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रशासन के अधिकारी-कार्मिक, जनप्रतिनिधियों, सफाई मित्रों एवं आमजन ने स्वच्छता की शपथ ली।
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को ‘‘स्वच्छ भारत दिवस’’ मनाया जाएगा।
स्वच्छता पखवाडे के तहत जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!