राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से स्वामी महेश्वरानंद महाराज की मुलाकात
जयपुर। विश्व गुरु स्वामी महेश्वरानंद महाराज एवं उनके सचिव कपिल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात राजस्थान के पाली जिले में स्थित जाड़न में बने ओम आश्रम के भव्य उद्घाटन के लिए उन्हें आमंत्रित करने के लिए की गई । ओम आश्रम का भव्य उद्घाटन 19 फरवरी 2024 को होगा,जिसके लिए पहला आमंत्रण भारत की राष्ट्रपति को दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि वे ओम आश्रम के इस भव्य उद्घाटन समारोह में आना पसंद करेंगी। विश्व गुरु के सचिव कपिल अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति से उनकी यह मुलाकात अच्छी रही और ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आश्वासन भी दिया।