Dark Mode
  स्वामी रामेश्वर धाम आश्रम बकानी गुरुकुल मैं निशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न

 स्वामी रामेश्वर धाम आश्रम बकानी गुरुकुल मैं निशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न

 

  बकानी.   रमेश शर्मा सेवा प्रतिष्ठान गुरुकुल बकानी के तत्वावधान में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम अंतर्गत श्री सद् गुरु  सेवा संस्थान झालावाड़ व श्री सद् गुरु सेवा संघ आनंदपुर द्वारा  24 फरवरी शुक्रवार को गुरुकुल बकानी में निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया सेवा प्रतिष्ठान के सचिव पुरुषोत्तम घाटिया ने बताया कि स्वामी श्री रामेश्वर आश्रम जी महाराज गुरुकुल की पुण्यतिथि आयोजन कार्यक्रम अंतर्गत उक्त शिविर में 135 रोगियों का पंजीयन किया गया तथा 56  नेत्र रोगियों को आनंदपुर ले जाकर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपित किया गया 
सेवा प्रतिष्ठान के कार्यकर्ता रामेश्वर शर्मा व्याख्याता ने अतिथियों द्वारा स्वामी जी के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन करवाकर शिविर का शुभारंभ करवाया 
प्रतिष्ठान के कोषाध्यक्ष छीतर सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतिवर्ष उक्त शिविर आयोजित कर क्षेत्र के नेत्र रोगियों को भोजन आवास व चिकित्सा सुविधा प्रतिष्ठान द्वारा उपलब्ध कराई जाती है बकानी निवासी  एडवोकेट अमितोष आचार्य द्वारा नेत्र रोगियों के लिए दूध की व्यवस्था की गई 
प्रतिष्ठान अध्यक्ष मुकेश भाई पटेल के अनुसार दिनांक 26 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे गुरुकुल में स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें गुरुकुल से जुड़े सभी महानुभाव वह मातृशक्ति को कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया गया कार्यक्रम में दीनदयाल शर्मा इंदौर ,प्यारेलाल भार्गव, संजय जुलानिया, महेश शर्मा माचलपुर ,बापू लाल लोधा ,गणेश लाल नामदेव ,रमाकांत शर्मा, शंकर लाल लोधा आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!