Dark Mode
स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया

स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया

झालावाड़. राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजकीय जिला चिकित्सालय मंगलपुरा झालावाड़ में आज दिनांक 31 मार्च 2023 को पुष्य नक्षत्र में निशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। डॉ.श्यामसुंदर जोशी उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग झालावाड़ ने बच्चों को स्वर्ण प्राशन करा कर शिविर का शुभारंभ किया। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिव शंकर सोनी ने बताया की स्वर्ण प्राशन से बच्चों की शारीरिक व मानसिक क्षमताओं का विकास होता है बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है यह स्वर्णप्राशन अगली बार 27 अप्रैल 2023 को पुनः करवाया जाएगा। स्वर्ण प्राशन शिविर में डॉ. भूपेन्द्र कुमार मीणा ,डॉ. संदीप निर्मल, डॉ. रिंकेश यादवेंद्र ,कंपाउंडर राम प्रसाद वर्मा ,राजू कुमार ,व परिचारक में श्रीमती मथुरा कायथ, तंवर कंवर ,प्रेम कंवर ,संजू कंवर , और गणमान्य नागरिकों में प्रदीप मेरोठा ,नीरज व्यास, उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!