Dark Mode
जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन शिविर आज

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन शिविर आज

बारां। जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ राजेन्द्र मीणा ने बताया कि शहर के स्टेशन रोड़ स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में बुधवार 20 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी डॉ निवेश द्वारा कराया जाएगा। पुष्य नक्षत्र पर आयुर्वेद व्यापार संघ बारां द्वारा निशुल्क स्वर्णप्राशन ड्राप की उपलब्धता करवाई जाएगी। स्वर्णप्राशन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, बोलने, सुनने व समझने की शक्ति को विकसित करता है। सर्दी, खांसी, टॉन्सिल आदि मौसमी बीमारियों से बचाता है। स्वर्णप्राशन संस्कार आयुर्वेद में बच्चों के लिए वर्णित 16 महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है। यह सबसे महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक मौखिक टीकाकरण है। जिसे प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से दिया जाना चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!