नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 16 को दोपहर 1.15 बजे
सीकर। अभिभाषक संघ सीकर के सम्पन्न हुए चुनाव में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल दिनांक 16/12/2023 को दोपहर 01.15 बजे अभिभाषक संघ सीकर के सभागार में आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ सीकर के महासचिव श्री बनवारी लाल बरवड़ ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि अभिभाषक संघ सीकर के पूर्व सचिव एवं राज्यसभा सदस्य श्री घनश्याम जी तिवाड़ी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभाषक संघ सीकर के अध्यक्ष श्री जगदीश चन्द्र गठाला करेंगे। समारोह में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण विशिष्ट अतिथि होंगे।