मदरसे में 500 छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्वेटर
हरसौर। मंगलवार को कस्बे के केजीएन मदरसा तालीमुल इस्लाम उमावि में 500 छात्र-छात्राओं को भामाशाहों के द्वारा स्वेटर वितरित किए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य दिलदार खान ने भामाशाहों का आभार जताया। कार्यक्रम में भामाशाह सुलेमान खां मौलाना, पूर्व सदर जलालुद्दीन मुल्तानी, परवेज मुल्तानी, अजीज मोरजाल, मजहर चौहान, अशरफ मौलाना, राजू अलतवा, बबलू फौजी, गोसूलवरा तथा गुलामाने अशरफ कमेटी की ओर से स्वेटर वितरण किए गए। इस दौरान सदर सरवर तेली, समाजसेवी सुल्तान मोहम्मद, अजीज मोरजाल, हबीब मौलाना, शब्बीर मौलाना सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।