विधार्थियो को स्वेटर वितरित
नवलगढ. नवलगढ क्षेत्र के ग्राम तोगडा में शनिवार को शहीद केसर देव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोगड़ा कलां में समस्त विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों को गोपनीय भामाशाह द्वारा स्वेटर वितरित की गई एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को विद्यालय स्टाफ कार्मिक मती शशिकला प्रदीप जी झाझङिया के द्वारा स्वेटर वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य के लिए समस्त विद्यालय स्टाफ भामाशाह तथा मती शशिकला प्रदीप झाझङिया का आभार व्यक्त करता है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। इस कार्यक्रम में संस्था प्रधान दयानंद सिंह एवं समस्त स्टाफ के सदस्य अजय कुमार,अमर सिंह, महेश चंद्र वर्मा,मनोज कुमार,नरेंद्र सिंह, मो आरिफ, मती पुष्पा,शशिकला,रामप्यारी,सविता , वंदना कंवर मौजूद रहे।