स्वीप मतदान कार्यक्रम का हुवा अयोजन
झालावाड़। जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्यकार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार विकास अधिकारी लोकेश मीणा के निर्देशन में पंचायत समिति अकलेरा की सभी 31 ग्राम पंचायतों में स्वीप मतदान कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसके अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तत्वाधान में ब्लॉक समन्वयक विकास भील द्वारा राजिविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्तओ के साथ सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामों में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए ग्राम वासियों को रैली निकाल कर प्रेरित किया साथ ही मोमबत्ती जला कर कैंडल मार्च निकाला गया, व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा रंगोली बनाई गई विकास अधिकारी लोकेश मीणा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी, राजिबिका, आंगनबाड़ी द्वारा ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।