Dark Mode
मेघवाल के कानून मंत्री बनने पर भीलवाड़ा सर्किट हाउस पर बांटी मिठाईयां, मनाई खुशी

मेघवाल के कानून मंत्री बनने पर भीलवाड़ा सर्किट हाउस पर बांटी मिठाईयां, मनाई खुशी

भीलवाड़ा। भारत सरकार में मंत्री आदरणीय मान अर्जुन राम जी मेघवाल साहब को केंद्रीय कानून मंत्री बनाये जाने पर शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी रोशन मेघवंशी के द्वारा भीलवाड़ा सर्किट हाउस पर मिठाई का वितरण किया गया। साथ ही पूर्व मंत्री अजमेर से विधायक आदरणीय वासुदेव जी देवनानी, सांसद आदरणीय सुभाष जी बहेडिया ,जिलाध्यक्ष आदरणीय लादू लाल जी तेली ,भीलवाड़ा शहर विधायक आदरणीय विट्ठल शंकर जी अवस्थी व पत्रकार वार्ता में उपस्थित सभी पत्रकार बन्धुओं को लड्डू खिलाकर मुह मीठा कराया । मेघवाल के कानून मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश सहित पूरे जिले में हर्ष की लहर है व कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शीघ्र ही कार्यकर्ताओं द्वारा मेघवाल के भीलवाड़ा आने पर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया जाएगा। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!