Dark Mode
आरएएस क्लब में स्विमिंग प्रतियोगिता संपन्न, अध्यक्ष गौरव बजाड ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

आरएएस क्लब में स्विमिंग प्रतियोगिता संपन्न, अध्यक्ष गौरव बजाड ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

जयपुर । आरएएस क्लब में रविवार को फ्री स्टाईल स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह अलग अलग श्रेणियों में 11 से लेकर 50 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 35 से 60 वर्ष आयु वर्ग पुरुष श्रेणी में विजेता- उपविजेता अंकित कुमार छीपा और दीपक माहेश्वरी और महिला श्रेणी में श्रीमती रितिका और श्रीमती ख़ुशबू रहें। 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग पुरुष श्रेणी में विजेता- उपविजेता साहिल गुप्ता और शिवम बजाड रहें। इसी प्रकार अण्डर 13 और अण्डर 11 आयु वर्ग पुरुष एवं महिला श्रेणियों में विहान, लक्ष्य नटानी और नंदिनी कट्टा विजेता एवं आदित्य, ऋदेव और हृदयांगना जैन उपविजेता रहें। आरएएस क्लब के अध्यक्ष श्री गौरव बजाड ने खेल और शारीरिक क्रियाओं को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!