Dark Mode
सैयद रहमान शाह बाबा का उर्स आज

सैयद रहमान शाह बाबा का उर्स आज

सोजत। हजरत सैयद रहमान शाह बाबा नव गज पीर रहमतुल्लाह अलेह का सालाना उर्स शानो शौकत अकीदतों मोहब्बत के साथ 14 सितंबर 2023 गुरुवार को मनाया जाएगा। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इरफान खान सिपाही ने बताया कि बाद नमाज ईशा डॉक्टर आसिफ राजा सैफी इलाहाबाद की शानदार ईमान अफरोज तकरीर होगी वही नातखां मोइनुद्दीन हिम्मतनगर नातखां मोहम्मद शरीफ रजा पाली मौलाना दायमूल हक सोजत भी अपनी बेहतरीन नात से महफिल को ऊंचाईयां प्रदान करेंगे नायाब केशियर सलमान खान मोनू ने बताया कि बाद नमाज असर चादर पेश की जाएगी चद्दर का जुलूस गरीब नवाज होटल हाईवे से दरगाह तक निकाला जाएगा। पीर वाजिद अली जिलानी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी मौलाना हाजी कामुद्दीन रिजवी करेंगे कार्यक्रम का सरस संचालन मौलाना करीम निजामी करेंगे। दरगाह कमेटी के संरक्षक बाबू खान मेहर सद्दाम मुगल की देखरेख में सचिव मोहम्मद असलम केशियर जाहिद खान उपाध्यक्ष मोहसिन अली उपसचिव समीर खान मोंटू सदस्य रफीक छिपा अमजद खान इमरान खान मोइन जिलानी जावेद खान मुन्ना भाई इमरान तेली अल्ताफ खान यूनुस काजी आरिफ तेली बुंदू खान साजिद खान जहीर खान इमरान शानू सरफराज खोकर इरफान बागड़ी आदि कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!