स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत ने नगर परिषद का किया निरीक्षण
पट्टे की फाइल देरी से दिखाने और पत्रावली नहीं चलाने पर कार्मिक को लगाईं फटकार
दौसा। स्वायत शासन विभाग के प्रमुख सचिव टी रविकांत ने मंगलवार को दौसा नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया। टी रविकांत जयपुर से भरतपुर जाते समय नगर परिषद दौसा का निरिक्षण करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने नगर परिषद के हर शाखा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद आयुक्त मोनिका सोनी रही। स्वायत शासन विभाग के प्रमुख सचिव टी रविकांत नगर परिषद में पहली गंदगी को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। पट्टे की फाइल व्यवस्थि नहीं होने और पट्टे की फाइल की पत्रावली नहीं दिखाने पर कार्मिक को कहा कि या तो चुपचाप सारी फाइल निकाल दो नहीं तो भरतपुर की जगह दौसा ही रात रुकना पड़ेगा। उसका मुझे कोई गम नहीं। नगर परिषद के अधिशाषी अधिकारी खेमराज मीणा के चेंबर के निरीक्षण किया तो उनके कक्ष चकाचक मिला जबकि नगर परिषद में कबाड़ व बेतरीके से बनी बिल्डिंगों का बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे घर चल के देखते हैं कि वहां भी क्या इतनी ही गंदगी है। जिस पर संबंधित अधिकारी अधिशासी अधिकारी से जवाब नहीं लगा। मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नगर परिषद का आज निरीक्षण किया गया है मुख्यमंत्री के निर्देशक की विभागों का निरीक्षण किया जाए और जनता को लाभ मिल सके उसी को लेकर आज निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण का उद्देश्य जमीनी हकीकत का मालूम चल सके। कि विभागों में किस तरह का कार्य हो रहा है। फरियादियों को न्याय मिल रहा है कि नहीं। उनके काम हो रहे हैं कि नहीं हो रहे हैं। निरीक्षण में परिषद में कुछ पट्टो की पत्रावलियां 1 साल से पेंडिंग पड़ी हुई है जो भी संबंधित कार्मिक है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो नगर परिषद के कार्य हैं जो काफी धीमी गति से चल रहे हैं और उसकी कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। उनके खिलाफ भी करवाई की जाएगी। पार्षदों के द्वारा की गई शिकायत के बारे में कहां की उनकी भी जांच करवाई जाएगी। नगर परिषद में पट्टे नहीं देने पर उन्होंने कहा कि कहीं भी नगर परिषद में पट्टो में भी रोक नहीं है मीटिंगों के माध्यम से भी सभी को कहा गया है कि जो पट्टे जायज है उन्हें ना रोके जाएं और पट्टे जारी किया जाए और जो इतने निर्देश होने के बावजूद भी अगर कोई पट्टे नहीं दे रहे हैं। जारी नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।