Dark Mode
टैबलेट वितरण कार्यक्रम अग्रिम आदेशो तक स्थगित

टैबलेट वितरण कार्यक्रम अग्रिम आदेशो तक स्थगित

बून्दी। जिले के शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के पात्र 1287 मेधावी विद्यार्थियों को ब्लॉकवार टेबलेट का वितरण 13 अगस्त से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाना था।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक राजेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार टेबलेट वितरण कार्यक्रम को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं सभी संस्था प्रधानों को टैबलेट वितरण से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण करने के लिए सूचित कर दिया गया है। निदेशालय से वितरण के लिए सूचना मिलने पर टैबलेट प्राप्ति के लिए नवीन आदेश पृथक से जारी कर दिए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!