Dark Mode
बदलते मौसम में बच्चों का रखें विशेष ख्याल : डॉ कावेड़िया

बदलते मौसम में बच्चों का रखें विशेष ख्याल : डॉ कावेड़िया

 
सोजत। बदलते मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल चाहिए ताकि बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाया जा सके उक्त उद्गार कावेड़िया हास्पीटल के व्यवस्थापक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष कावेड़िया ने सर्दी जुखाम बुखार से पीड़ित रोगी बच्चों की लगातार बढ़ रही तादाद को देखते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मौसम अब करवट बदल रहा है। रात में ठंड तो दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रहा है तो शाम होते ही ठंडक का अहसास हो रहा है।  मौसम के मिजाज में असामान्य बदलाव के कारण मौसमी बीमारी का प्रकोप फिर से चालू हो गया है, जो खासकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। रोजाना कई बच्चे मौसमी बीमारी का शिकार होकर विभिन्न अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में माता पिता का फर्ज बनता है कि मौसमी बीमारियां होने पर समय पर बेहतर उपचार करवाना चाहिए। बच्चों के बीमार होने पर इलाज में कतई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है। इसके अलावा बदलते मौसम में खानपान व पहनावे पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!