रैली निकालकर ली तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ
सीकर। विश्व तम्बाकू दिवस के उपलक्ष में चिकित्सा विभाग की ओर से चलाए जा रहे जनजागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को चिकित्सा सस्थानों व गांवों में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। तंबाकू निषेध सप्ताह के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों के तहत रैली निकालकर आमजन को तम्बाकू सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं शपथ भी दिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि तंबाकू में चार हजार जहरीले तत्व होते हुए हैं, जिनके कारण कई प्रकार की गंभीर बीमारी होती है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू का सेवन करने से बालों का झडऩा, मोतियाबिन्द, दांतों में सडऩ, फेफड़ों का कैंसर, दिल की बीमारी, पेट का अल्सर, बदरंग अंगुलिया, विकृत शुक्राणु और गैंग्रीन, कैंसर आदि बीमारियां हो सकती है। इसलिए से ही तंबाकू छोडऩे के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर बच्चों व ग्रामीणों के सहयोग से रैली निकाली गई और तम्बाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। विश्व तंबाकू दिवस पर बुधवार को प्रदेश स्तरीय समारोह जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। वहीं जिले में सभी चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाडी केन्द्रों व अन्य सभी कार्यालयों में तम्बाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बीडी, सिगरेट, चिलम, खैनी, गुटखा, जर्दा के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सभी सीएचओ, एएनएम व आशा को 31 मई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक अपने क्षेत्र के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र पर वीसी के माध्यम से आनलाइन कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। साथ इस ऑनलाइन कार्यशाला में टोबेका फ्री यूथ कैम्पेन का आयोजन किया जाएगा।