Dark Mode
धोरों से निकली प्रतिभा, योग करके प्राप्त किये सम्मान

धोरों से निकली प्रतिभा, योग करके प्राप्त किये सम्मान

चाखू। फलोदी जिले की घंटियाली तहसील के जैसलां गांव की मात्र 11 वर्ष की बालिका जिसका नाम मनिषा विश्नोई हैं और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलां में अध्ययनरत हैं इतनी सी उम्र में मेहनत और लग्न की वजह से योगा करके तहसील स्तरीय सम्मान प्राप्त कर चूकी हैं , मनिषा का परिवार खेती पर निर्भर हैं , और इस ग्रामीण क्षेत्र में किसानी का कार्य ही प्रमुख हैं , वहीं मनिषा के पिता अशोक कुमार सोढ़ा ने बताया की यह योगा के साथ साथ पढ़ने में भी बहुत रुचि रखती हैं और स्थानीय विद्यालय के अध्यापकों की और इनकी स्वयं की मेहनत से यह योगा सीखी हैं जिसमें संसाधन नहीं थे तो स्मार्टफोन का सदुपयोग करते हुए योगा जेसे सूर्यनमस्कार और अनेक प्रकार के योगासन सीखी हैं इतना ही नहीं राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन राज्य स्तरीय होने वाला हैं उसमें मनिषा का नाम शामिल किया गया हैं , स्थानीय विद्यालय से अध्यापक सुखदेव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की मनिषा ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव हुआ उसमें प्रथम् स्थान पर रही और जिला स्तर पर भी प्रथम् हैं अब राज्य में युवा महोत्सव होगा उसके लिए तैयारी हैं , इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार ने मनिषा को बधाई दी वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पंचारिया चाखू ने बताया की एसी प्रतिभाओं के लिए समाज को आगे आना चाहिए जिससे धोरों में छिपि प्रतिभाओं को उनको योग्यता अनुसार ख्याति मिले इस दौरान बीएसएफ से सेवानिवृत हवलदार जगदीश प्रसाद बिश्नोई , एल आई सी अभिकर्ता कैलाश चंद्र , हनुमानराम सोढ़ा , श्रवण लिम्बा , पांचाराम सोढ़ा , मदनलाल सोढ़ा , कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेन्द्र चौधरी , वरिष्ठ अध्यापक महिपाल सोढ़ा, अध्यापक हनुमान राम सिंवर , अशोक सहीराम सोढ़ा रहे उपस्थित।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!