Dark Mode
छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

बहरोड़। कस्बे के नारनौल रोड़ स्थित डी.ए.वी. पब्लिक विद्यालय बहरोड़ के 47 लड़कियों और 55 लड़कों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। इस उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एम. के. वर्मा चीफ कमांडेड सीआईएसफ अनंतपुरा रहे तथा अध्यक्षता सरिता रंजन क्षेत्रीय निदेशिका डीएवी स्कूल राजस्थान एवं पंजाब ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदमंत्रों से हवन करके किया गया। इस अवसर पर जूनियर स्पोर्ट्स मीट का भी आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों के साथ-साथ ,माता-पिता, दादा-दादी ने भी विभिन्न प्रतियोगितामों में भाग लिया। प्राचार्य, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को फूल मालाएँ एवं मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले 450 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अध्यक्ष मानव जागृति मंच जगमाल सिंह, अध्यक्ष नीमराणा इण्डस्ट्रीज एशोसियन केजी कौशिक, महामंत्री आर्यसमाज विनोद कुमार यादव, प्रधान आर्यसमाज बहरोड़ रामानन्द आर्य, पूर्व प्रधान नीमराणा रोहिताश कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब कमल शर्मा, पूर्व रीजन चेयर पर्सन मनोज शर्मा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्वेत सिंह, उद्योगपति एवं समाज सेवी राजेंद्र यादव डूमरोली,  मनोहर बोहरा, सुनील शर्मा, पार्षद बहरोड़ ओम यादव,  राधेश्याम बोहरा आदि अतिथिगण, अभिभावकगण, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!