Dark Mode
प्रतिभा सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को, तैयारियां पूर्ण 

प्रतिभा सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को, तैयारियां पूर्ण 

तारानगर . 1 अक्टूबर को तारानगर में विप्र समाज के होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। तैयारी के क्रम में विप्रबंधों द्वारा गांव-गांव जाकर संपर्क किया जा रहा है इस कड़ी में गुरुवार को तारानगर तहसील के कई गांव का दौरा किया गया जिसमें सात्यूँ, राजपुरा, ब्रह्मनगर, भालेरी, कोहिणा, सोमसीसर, पुनसीसर, बांय चंगोई, झोथड़ा एवं साहवा का भरपूर सहयोग मिला, तारानगर शहर में कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल घर-घर जाकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 10वीं 12वीं स्नातक में उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा इसी के साथ राजकीय सेवा में चयन होने वाले प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!