आदर्श स्कूल में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
कुचेरा. शहर के आदर्श विद्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं व 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट परिणाम लाने पर विद्यालय प्रांगण में प्रतिभा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए।हिद शिक्षा समूह के निदेशक माणक चौधरी, उपनिदेशक विजेंद्र,भूगोल व्याख्याता महेश सुण्डा,हिन्द स्कूल आसोप के सचिव श्रवण धौलिया,आदर्श स्कूल खींवसर के सचिव धर्माराम गुर्लिया,कुचेरा संस्थान सचिव रामप्रकाश कस्वा ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया। सेल टेक्स विभाग के अधिकारी भगवत जाजड़ा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सुखराम फडौदा,फेनाराम गहलोत, नेमाराम,राजेश चौधरी,कालूराम,दिनेश भाकल,अर्जुनराम,धर्मेन्द्र, ओमप्रकाश,रामचंद्र, महेन्द्र राजावत,ज्ञानेश्वर दाधीच,नेमाराम देवड़ा,सुरेश लामरोड, महेन्द्र जाखड़,राजेन्द्र नगवाड़िया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।