राजस्थान युवा महोत्सव से प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सरवाड़. कस्बे में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र भट्ट के मुख्य आतिथ्य एवं श्याम लाल बैरवा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सरवाड़ की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़, रामदेव गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी रसीद गुराक, पूसीबाई प्रधानाचार्य परमेश्वर प्रसाद मिश्र, विशिष्ट अतिथि थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि राजस्थान युवा महोत्सव प्रतिभाओं से प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि छोटे गांव क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है, ऐसे आयोजन से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश पारीक ने किया। इस कार्यक्रम में 22 इवेंट्स की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक के 15 से 29 आयु वर्ग के 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सीबीईओ रामेश्वर प्रसाद झारोटिया व प्रधानाचार्य गोपी लाल कीर की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
सामूहिक लोक नृत्य में आलिया अंसारी, समूह चर्चा में विनोद शर्मा, प्ले मॉडलिंग में शिव कुमार, चित्रकला में लीला वैष्णव, कविता लेखन में किशना माली, स्लोगन में पूजा धाकड़, पोस्टर मेकिंग में चांदनी मेघवंशी, फोटोग्राफी में अनिल गवारिया, योगा में कोमल जाट, शास्त्रीय वाद्य यंत्र मृदंग में अनिल कुमार सेन, शास्त्रीय वाद्य यंत्र बांसुरी में अनुराग पंवार, सामूहिक लोक गायन में प्रिंस सोनी, शास्त्रीय एकल गायन में सपना खटीक, शास्त्रीय एकल लोकनृत्य में दीपक टेलर प्रथम रहे। समारोह के दौरान कार्यक्रम संयोजक उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, तहसीलदार राहुल पारीक, विकास अधिकारी सुधीर कुमार पाठक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया रहे।
रहे मौजूद
रामस्वरूप प्रजापति, संजय शर्मा, अमित जैन,शम्सुद्दीन कुरेशी, बाबु मोहम्मद, कुलदीप सिंह, लाल चंद रातावाल,राजेश शर्मा, सुनील सैनी, रोकेन्द्र सिंह,पुरुषोत्तम नाथ आदि उपस्थित रहे।