गायत्री परिवार नवलगढ़ द्वारा बोलती दीवारें कार्यक्रम का किया उद्घाटन ।
मुख्यमंत्री सलाहकार नवलगढ़ विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा एवं उनके पिता शिक्षाविद रामनिवास शास्त्री जी के द्वारा किया गया बोलती दीवारें सनबोर्ड सदवाक्य कार्यक्रम का शुभारंभ।
नवलगढ . नवलगढ़ शास्त्री फार्म हाउस परसरामपुरा में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार नवलगढ़ के द्वारा तथा गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय के सौजन्य से आज बोलती दीवारें सन बोर्ड सद्ववाक्य कार्यक्रम का मुख्यमंत्री सलाहकार डॉक्टर राजकुमार शर्मा और उनके पिता शिक्षाविद रामनिवास शास्त्री के द्वारा शुभारंभ किया गया ।
गायत्री परिवार
नवलगढ़ ब्लॉक संयोजक, गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य शिक्षाविद कृष्ण कुमार दायमा 'गायत्री' ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे समाज जागृति, जनजागृति के कार्यक्रम के तहत घर,मकान,सार्वजनिक स्थान,चौराहे,गली, मोहल्लों,स्कूलों में ,मंदिर,हॉस्पिटल,सरकारी कार्यालयों में दीवारों पर उच्च क्वालिटी के सद्ववाक्यो के 500
सनबोर्ड लगाने के कार्यों की शुरुवात आज शास्त्री फार्म हाउस परसरामपुरा में मुख्यमंत्री सलाहकार नवलगढ़ विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा एवं उनके पिता शिक्षाविद रामनिवास शास्त्री ने
शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के प्रभारी व्याख्याता राजेश चौहान और व्याख्याता विजय कुमार दायमा ने बताया कि संस्कारों की जन्मभूमि गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य शिक्षाविद
कृष्ण कुमार दायमा ,केशर देव दायमा,की प्रेरणा से जीवन निर्माण से संबंधित तथा शिक्षा, साधना, पर्यावरण संरक्षण, ग्रहस्थ जीवन, व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण और समाज निर्माण , नशा मुक्ति आंदोलन, कुरीति उन्मूलन ,अध्यात्म, जीवन साधना आदि कई विषय को लेकर गायत्री परिवार के अधिष्ठाता वेदमूर्ति तक तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा लिखित जीवन निर्माण के सूत्रों के यह सनबोर्ड जगह-जगह लगाए जाएंगे जिससे लोगों में सकारात्मक वातावरण बनेगा, लोग सही रास्ते पर चलने और नैतिकता और संस्कार युक्त जीवन जीने में उन्हें मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ राजकुमार शर्मा, उनके पिता शिक्षाविद रामनिवास शास्त्री,ने कहां की गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे दीवार लेखन का कार्य यह बहुत ही अनूठा और प्रभावशाली है जब लोग दीवारों को बार-बार अच्छी चीज़ लिखी हुई देखेंगे पढ़ेंगे तो उनके जीवन में सुधार आएगा और वह सकारात्मक सोचेंगे आज के समय में इन दीवार लेखन की बहुत सख्त जरूरत है उन्होंने गायत्री विद्यापीठ और गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण के द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की
इस अवसर पर
सुरेश कुमार शर्मा, विजय कुमार दायमा ,ओम प्रकाश सैनी, सुनील कुमार सैनी, हिमांशु सोनी, केसरदेव दायमा ,केसर देव शर्मा, सुभाष ।बुगालिया ,धर्मपाल सिंह,बीरबल सिंह राणा, जमीर आरिफ, राजेंद्र सैनी सुभाष महन,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।