Dark Mode
आपदा प्रबंधन पर वार्ता आयोजित

आपदा प्रबंधन पर वार्ता आयोजित

मदनगंज किशनगढ़। तेली मोहल्ला स्थित आचार्य श्री धर्मसागर जैन विद्यालय में राष्ट्रीय आपदा बचाव दल द्वारा विद्यालय में आपदा प्रबंधन पर वार्ता आयोजित की गई । एनडीआरएफ इंस्पेक्टर प्रभु स्वामी एवम् उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियो को बाढ़, भूकंप, आग , चक्रवात, आकाशीय बिजली जैसी विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु विभिन्न जानकारियों के साथ साथ प्राथमिक उपचार के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने शरीर के किसी भी अंग पर चोट लगने के कारण हुए रक्त स्राव को रोकने के प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। बड़े बुजुर्गो को हार्टअटैक आने पर सी पी आर कैसे दे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की किस प्रकार उन्हें कृत्रिम सांस दे और किस प्रकार हाथ से 100 बार दबाना है। पानी में डूबने पर पेट से पानी निकालने के तरीको के बारे में बताते हुए सीपीआर देने के उपाय बताए। आग लगने पर पास शब्द के जरिए बच्चो को अग्निशमक यंत्र चलाना सिखाया। गैस सिलेंडर द्वारा आग पकड़ लेने पर उसे गीले कम्बल डालकर आग बुझाना, खेत पर काम करते हुए आग लगने पर मिट्टी के द्वारा आग बुझाना, सांप काटने पर उससे बचाव के विभिन्न उपाय बताए। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ओम प्रकाश पायक और सोनू जैन ने एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लोकेश जैन और वंदना शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अंजू चौधरी, वन्दना नागिया, जयसिंह बारेठ, प्रमिला खटोड़, सूर्यकान्ता शर्मा, जगदीश प्रसाद, अंतिमा जैन, शिल्पा सिंह, कुसुम जैन, सीमा जैन, अनिता जैन, संगीता पापड़ीवाल, प्रियंका जैन, क्षमा शर्मा, मंदीप सिंह, धनराज जैन, अनिता बड़जात्या, रीना जैन, प्रियंका टेलर , अनिता बोहरा, संगीता गंगवाल, अनिता बोहरा, विकास खैनीवाल, कुमकुम चाड, अर्पिता जैन आदि का सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!