पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
सवाईपुर. सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती ढेलाणा गांव के पास मध्य रात्रि को कोटा से राजसमंद पेट्रोल डीजल लेकर जा रहा एक टैंकर सामने से ओवरटेक कर आये ट्रैलर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा, जिसमें गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वहीं चालक को हल्की चोटें आई | सूचना पर पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची | टैंकर से थोड़ी मात्रा में पेट्रोल डीजल का रिसाव होता रहा, वहीं 5 घंटे की मशक्कत के बाद टैंकर को खड़ा किया गया | बड़लियास थाना दिवान प्रहलाद सुथार ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर मध्य रात्रि को ढ़ेलाणा गांव के निकट सिवाड़ा के सगस जी के पास कोटा से पेट्रोल डीजल भरकर भीम, राजसमंद जा रहा टैंकर सामने से ओवरटेक कर आऐ टेलर को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा, जिसमें चालक को हल्की चोटें आई, वही गनीमत रही कि उसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वही टैंकर से थोड़ी मात्रा में लगातार पेट्रोल डीजल का रिसाव होता रहा, सुचना पर बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस, दमकल तथा हाईवे पैट्रोलिंग की टीमें मौके पर पहुंची | दो लोडर मशीन व एक जेसीबी मशीन की मदद से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेट्रोल डीजल से भरे हुए टैंकर को खड़ा किया गया, टैंकर को खड़ा करते समय दमकल से पानी की फव्वारे की गई | टैंकर को खड़ा करने के दौरान कई बार हाईवे पर जाम की स्थिति बने, लेकिन पुलिस ने वाहनों को बीच-बीच में निकालकर हाईवे को चालू रखा | टैंकर के पलटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही |