Dark Mode
तनु ने बढ़ाया समाज का मान- खोरवाल

तनु ने बढ़ाया समाज का मान- खोरवाल

बाड़मेर. राजस्थान सरकार पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लोक कला, सास्कृतिक, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिप को बढ़ावा देने को लेकर आयोजित तीन दिवसीय थार महोत्सव में थार सुन्दरी तनु फुलवारिया के बनने के बाद रैगर समाज में खुशी जाहिर की। वहीं जिले से लेकर पूरे प्रदेश से लोग बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे है। वहीं रविवार को बाड़मेर शहर में रैगर समाज ने अभिनन्दन समारोह आयोजित कर थार सुन्दरी तनु फुलवारिया का बहुमान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद स्वरूप राशि भी भेंट की। इस दौरान जटिया समाज के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल खोरवाल ने कहा कि तनु ने समाज का पूरे जिले में मान बढ़ाया है। शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर विजेता बनना अपने आप में काबिले तारिफ है। इस दौरान पूर्व पार्षद छगनलाल जाटोल ने कहा कि प्रतिभाए किसी भी क्षेत्र में हो, उनका सम्मान करना चाहिए। ताकि अन्य प्रतिभाए भी प्रौत्साहित होकर समाज का नाम रोशन करें। जटिया समाज के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर फुलारिया ने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन के इतने बड़े कार्यक्रम में पहली बार रेगर समाज की बेटी थार सुन्दरी बनकर समाज का मान बढ़ाया है। समाज के विद्यार्थियों को हर क्षैत्र में भाग लेना चाहिए। इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी आम्बाराम वडेरा, समाज सेवी नाथुलाल चौहान, भंवरलाल जैलिया, रमेश मोसलपुरिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए थार सुन्दरी तनु को बधाई दी। इस दौरान जटिया समाज के पर्व अध्यक्ष भोमाराम गौसाई, विशनदास फुलवारिया, लालाराम फुलवारिया, लेखराल जाटोल, प्रेम परिहार, सुरेश जाटोल, पार्षद भीमराज खोरवाल, जगदीश मोसलपुरिया, मिश्रीमल मौर्या, कमल फुलवारिया, डॉ सुर्य प्रकाश मौर्या, जटिया समाज सहमंत्री कैलाश फुलवारिया, पूर्व महामंत्री चन्दन जाटोल, रमेश वडेरा, ओम प्रकाश फुलवारिया, प्रतापचन्द चौमिया, राजेन्द्र गौसाई, गोरधनराम, प्रेमचन्द फुलवारिया, भंवरलाल खोरवाल, पूर्व पार्षद किशनलाल वडेरिया, देव फुलवारिया, बागवान दयालचन्द, अजय फुलवारिया, कपिल सुंवासिया सहित जटिया समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई-तनु के थार सुन्दरी बनने पर अखिल भारतीय रेगर महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एल. नवल ने तनु को रैगर महासभा की ओर से बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान थार महोत्सव बाड़मेर में शुरू करवाया था, आज उसी महोत्सव में समाज की बेटी ने थार सुन्दरी का खिताब जीत कर समाज का मान बढ़ाया है।
खोलिया ने दी शुभकामनाएं-तनु के थार सुन्दरी बनने पर पूर्व राज्य मंत्री विकेश खोलिया ने बधाई देते हुए शभकामना प्रेषित की। उन्होने कहा कि बाड़मेर ही नहीं पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है। बाड़मेर की बेटी ने पूरे राजस्थान में समाज का मान बढ़ाया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!