एक हजार परिंडे बांध पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य
भुसावर । अपनाघर सेवा समिति के बैनर तले गुरुवार को राजकीय कृषि महाविद्यालय परिसर पर डीन डॉ आरएस मीना के नेतृत्व में परिंडे बांधे गए। वही इन परिंडों में नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। इस बार एक हजार परिंडे लगाने का लक्ष्य।
स्थानीय अपनाघर सेवा समिति प्रवक्ता अशोक भारती ने बताया समिति द्वारा भीषण गर्मी में बेजुवान पक्षियों को पीने का पानी मुहैय्या कराने को कस्बा सहित ग्रामीण अंचल स्थित सरकारी व निजी तथा धार्मिक स्थलों पर हर वर्ष परिंडे लगाए जाते रहे है। इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक स्थानों पर 1 हजार परिण्डे लगाकर साथ उनमें निरन्तर पानी भरा रखने कर संकल्प के साथ कार्य की शुरुआत कर दी गई है। ताकि बेजुवान पक्षी पानी की तलाश में ही दम तोड़ दें। समिति लोगो से अपील करती है कि पानी की जितनी बचत हो सके बचाये ओर अपने आस-पास स्थानों सहित छाया वाली जगहों पर इन पक्षियों को पेयजल मुहैया कराए। इस मौके पर कृषि महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी, समिति अध्यक्ष मनीराम धाकड़, डॉ आर एस पचहरा, वित्त सचिव भपेंद्र शर्मा, अशोक सेवक, शेर सिंह सैनी, पीयूष सहारिया, भूमिपुत्र,पूर्व अध्यक्ष बृज लाल सैनी, विष्णु सैनी आदि मौजूद रहे।