Dark Mode
उत्कृष्ट कार्य करने पर किया शिक्षिका का किया अभिनंदन

उत्कृष्ट कार्य करने पर किया शिक्षिका का किया अभिनंदन

रतनगढ़ । संचियालाल बैद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में साधना शर्मा का विद्यालय स्तर पर चूनरी ओढ़ाकर,शॉल ,श्रीफल व अभिनंदन पत्र देखकर सम्मानित किया गया ।यह सम्मान उनके द्वारा प्रवेश उत्सव ,शाला दर्पण, परीक्षा , कम्प्यूटर कार्य सहित विभिन्न कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में संस्था प्रधान जगदीश प्रसाद शर्मा, विजय कुमार शर्मा,रुक्मणी, नरेंद्र स्वामी, मनोज सारस्वत, गुड्डी मीणा, सरला वैष्णव, कमलेश आबुसरिया , ओम प्रकाश शर्मा,अन्नम भारद्वाज,सोम प्रकाश जोशी सहित कई सदस्य उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन नीतू वर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!