शिक्षक राष्ट्र के निर्माता : सूबेदार देबानंद
गडरा रोड। राजस्थान के पश्चिमी बाड़मेर जिले कै सीमावर्ती उप खंड गडरा रोड के राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय शह दाद का पार मे शनिवार को सेना के अधकारियों की उपस्थिति में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में भारतीय सेना की के के बी स्थित यूनिट की सहभागिता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सैन्य अधिकारी सूबेदार देबानन्द देउरी ने कहा कि देश के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में राष्ट्र सेवा की शुरुआत की जो देश के सर्वोच्च पद तक जा पहुंची हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा विद्यार्थी जीवन से ही अपने लक्ष्य का चयन कर लेना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य नखतमल कोडचा मे इस अवसर संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों का जीवन विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है डॉ राधाकृष्णन ने जिस प्रकार एक शिक्षक से देश के राष्ट्रपति पद तक का सफर तय की वो हम सबके लिए एक अच्छे मार्ग दर्शन का माध्यम है। शिक्षक कुशलसिंह ने कहा कि विद्यार्थीयों को गुरुजनों द्वारा उनके हित में दी जाने वाली छोटीछोटी पनिसमेंट को अन्यथा नहीं लेना चाहिए उनके दिशा निर्देशों एवं अनुशासन का पालन हीआज के समय में सबसे बड़ा सम्मान होगा। संस्था प्रधान द्वारा पधारे सैन्य अधिकारी का साफा पहना कर तथा वरिष्ठशिक्षक चतरसिंह, हजारीमल , सुरतान खान, देशलाराम ,दाऊदखान रसूल खान अमोलख राम द्वारा माला पहना करस्वागत किया गया इस अवसर पर सेना द्वारा विद्यालय के सभी विध्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री का वितरण एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन कुशलसिंह सोढा द्वारा किया गया।