Dark Mode
शिक्षक ने एक रुपये नेग लेकर की शादी

शिक्षक ने एक रुपये नेग लेकर की शादी

दौसा .  केन्द्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षक ने समाज में की नई मिशाल पेश, 101 बारातियों के साथ की दहेज मुक्त शादी, तीनों नेग पर लिया 1-1 रुपया। दौसा जिले की खानवास पंचायत में ग्राम चांदा की झुपड़ियां के रहने वाले हरलाल मीना के पुत्र रामावतार मीणा, जो कि केंद्रीय विद्यालय संगठन में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के पद पर कार्यरत है, जिनकी शादी सरिता मीणा, प्राथमिक शिक्षिका निवासी मोठूका, नीमकाथाना से 5 मई को संपन्न हुई शादी में 101 बारातियों के साथ पहुंचे और तीनों नेग पर एक-एक रूपया लेकर समाज में नई मिसाल पेश की। रामावतार मीणा पहले से ही जोहर जागृति मंच के एक सक्रिय सदस्य के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं और समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों जैसे मृत्यु भोज, दहेज प्रथा आदि के खिलाफ काम करते हैं। वर रामावतार मीणा ने बताया कि शिक्षक होने के नाते उनका मकसद समाज में चल रही रूढ़िवादी कुरूतियों को दूर कर इनमें खर्च होने वाले अनावश्यक पैसों का सदुपयोग शिक्षा पर करके तथा गरीब लोगों की सहायता करके करना चाहिए।साथ ही वधू सरिता मीणा समाज को संदेश देना चाहती है कि युवा साथियों को मेरे ससुराल पक्ष के इस फैसले से सीखना चाहिए और समय के साथ बदलना चाहिए और हमारे समाज में फैली हुई रूढ़िवादी सामाजिक कुरीतियों में से एक दहेज प्रथा से वधू पक्ष को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिससे उनकी कई पीढ़ियां कर्ज में डूब जाती है, इस तरह दहेज मुक्त शादी कर हमें हमारे समाज को सुदृढ़ करना होगा तथा सृजनात्मक संदेश हमें स्वयं से देने होंगे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!