Dark Mode
रीट लेवल प्रथम में चयनित छात्र-छात्राओं को शिक्षक रत्न किया सम्मानित

रीट लेवल प्रथम में चयनित छात्र-छात्राओं को शिक्षक रत्न किया सम्मानित

टोंक । हाल ही में 20 मई को घोषित हुये रीट भर्ती परीक्षा 2023 के परिणामों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट टोंक में अध्ययनरत 76 छात्र-छात्राओं का अध्यापक लेवल प्रथम में चयन हुआ है। गुरूवार को संस्थान में चयनित छात्र-छात्राओं को शिक्षक रत्न सम्मान से नवाजा गया है। डीएलएड प्रभारी कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि रीट भर्ती परीक्षा 2021 में भी 56 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था, जो कि जिले में संचालित प्रशिक्षण संस्थानों में सर्वाधिक था। विगत दिनों रीट लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा में 2021 के परिणामों से बेहतर 76 छात्र-छात्राओं का शिक्षक में चयन हुआ है, जो कि अपने विगत परिणाम से ज्यादा है।  मीणा ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट टोंक में छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। संस्थान में मीणा ने अपने निजी खर्चे से आदर्श पुस्तकालय की स्थापना कर रखी है, जिसमें छात्र-छात्राऐं शिक्षण समय के अतिरिक्त समय में अध्ययन करते है, साथ ही नवाचार के तौर पर साप्ताहिक परीक्षा का आयोजन कर छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न कर प्रथम आने वाले छात्र-छात्रा को पारितोषिक स्मृति चिन्ह भी दिया जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर डाइट उप-प्राचार्य पूर्णिमा दास अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को रीट परीक्षा में चयन होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संस्थान से रेखा जैन, उबेदुल्ला गाजी खान, विनोद शर्मा, मनोज जैन, ईश्वर सिंह, रवि प्रकाश विजय, अजय अग्रवाल, चेतन कुमार जैन, जितेन्द्र कुमार जैन, मोहम्मद राशिद एवं जाकिर मियां मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!