Dark Mode
शिक्षको ने बीएलओ प्रशिक्षण शिविर का किया बहिष्कार

शिक्षको ने बीएलओ प्रशिक्षण शिविर का किया बहिष्कार

रतनगढ़ । राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रांतीय आह्वान पर 26 जनवरी से चल रहे गैर शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार के तहत पंचायत समिति सभागार में चल रहा बीएलओ प्रशिक्षण का शिक्षकों ने आज बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा व ब्लॉक मंत्री भंवरलाल पूनिया के नेतृत्व में नारेबाजी कर बहिष्कार किया। प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण व जिला संयोजक संघर्ष समिति सुरेंद्र सीगड़ ने बताया कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत शिक्षकों को बीएलओ सहित गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जा सकता है। इसके बावजूद शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों  में  झोंका जा रहा है, जिसे राजस्थान का शिक्षक बर्दास्त नहीं करेगा। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर केअध्यक्ष  शिवाराम मेघवाल, शिक्षक संघ शेखवात के सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा, उपाध्यक्ष रूपेश चौधरी, रमेश महला, शिवशंकर शर्मा, महेंद्र जांगिड़,अशोक शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, पुरषोत्तम, मुकेश डूडी, सोहन, ओमप्रकाश जोशी, डूंगर प्रजापत, विनोद जांगिड़ आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!