सैनिक दिवस पर शिक्षक प्रकोष्ठ ने किया सैनिकों का सम्मान
टोंक। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा सैनिक दिवस पर सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक घासीलाल शर्मा, सेवानिवृत्त सूबेदार हरिराम चौधरी, कैप्टन सूरज मल जाट, सूबेदार रामलाल यादव, नायब सूबेदार रामपाल गुर्जर, सूबेदार मुकेश जाट, सूबेदार सुखपाल मीणा, हवलदार ओम प्रकाश यादव को माला एवं साफा बंधवाकर स्वागत अभिनंदन किया। नीलिमा सिंह आमेरा ने इस अवसर पर कहा कि सीमा पर जाकर सैनिकों को देखना हम सब के लिए संभव नहीं, किंतु सेवानिवृत्ति के बाद आप सबको अपने बीच में देख कर हम आमजन के मन में देश के प्रति भावना एवं नई ऊर्जा का संचार होता है। युवाओं को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश शर्मा, कमलेश देवी, रामकन्या, हनुमान एवं महेश शर्मा आदि मौजूद थे।