Dark Mode

"प्रथम संस्था" के केंद्र पर मनाया शिक्षक दिवस

आहोर. ब्लॉक में प्रथम संस्था के सेकंड चांस प्रोग्राम के केंद्र भूती, निम्बला, अजीतपुरा, भवरानी, पादरली, ऊण, गोदन, बादनवाडी सेंटर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कंटेंट टीम के सदस्य के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डाला गया और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी है l सभी केंद्र पर गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा चित्र, स्लोगन, निबंध, कविता, पोस्टर मेकिंग, आदि बनाए गए l सेंटर पर विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया व छात्राओं ने शिक्षक की भूमिका निभाई तथा गुरुजनों को बधाई दी l इस अवसर पर कंटेंट टीम से सुरेश प्रजापति, मिथुन साद प्रथम संस्था के ब्लॉक समन्वयक मनीष देवासी, शिक्षक अचला राम मेघवाल, मनोहर सिंह, वना राम, मनीषा सुथार, सुमन कंवर, निकिता दवे एवम समस्त केंद्र के विद्यार्थी उपस्थित रहे l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!