विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया
सोजत। स्थानीय विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोजत में शिक्षक दिवस संस्था संरक्षक सत्तूसिंह भाटी के सानिध्य में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम का आगाज सरस्वती पूजन व वंदना से किया गया। विद्या मंदिर के सभी भैया बहनों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष में उपहार देकर व शिक्षकों का तिलक एवं माला बनाकर सम्मान किया। प्रधानाचार्य प्रेमचंद लोहार ने शिक्षक दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के भैया बहनों ने भी शिक्षकों की भूमिका निभाई साथियों की कक्षाएं ली। कक्षा दसवीं के छात्र नवीन सोलंकी सुनील सोलंकी राहुल सोलंकी पंकज राठौड प्रिंस राठौड चंचल भाटी किरण चौधरी युवराज सोलंकी युवराज सोलंकी निर्मल भाटी राधिका ज्योति सागर दिव्या आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह मफावत दुर्गेश व्यास शाहबाज खान शिवदयाल चौहान पूनम भटनागर हर्षिता राजपुरोहित अनीता डिंपल डिंपल प्रजापत निरमा प्रजापत कीर्तिका माधुरी श्रीमती कौशल्या सोलंकी जयंती पांडे जयंती पांडे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय की व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने मेहमानों का माला एवं सफा बनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर इस अवसर के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमान नाहर सिंह राठौड़ बीईईओ श्रीमान श्रीमान जयदेव शर्मा ए सी बी ई ओ श्रीमान मोहम्मद रफीक ने बधाई और शुभकामनाएं दी।