मदरसा गौस उल ऊलूम में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस
सोजत। मदरसा गौस उल ऊलूम 0367 प्राथमिक विद्यालय,सोजत रोड़ में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया,इस अवसर पर सेवा निवर्त शिक्षक हाजी फारुख मौहम्मद क़ुरैशी,सोजत रोड़ के नगर कोंग्रेस अध्यक्ष बच्छराज माहेश्वरी, मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सलीम मौहम्मद शेख,पूर्व सदर हाजी शमसूद्दीन जी तेली,हाजी सय्यद राहत अली,पी ई ओ क्षेत्र से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महिपाल सिंह जी, स्थानीय वार्ड सदस्य साबिर अली रंगरेज का मदरसा विध्यालय द्वारा साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया,इस मौके पर संस्था प्रधान रफीक मौहम्मद,फारुख क़ुरैशी,बच्छराज एवं मदरसा सचिव जनाब अलादीन ने पूर्व राष्ट्रपति सर्व पल्ली ड़ा.राधा कृषणन के जीवन उनके आदर्शो पर प्रकाश डाला,इस अवसर पर शिक्षा अनुदेशक गुलाब खाँ,गुलशन बानों,मौहम्मद सफ़ी क़ुरैशी,जाकिर लौहार,हाजी नासिर खान, सद्दीक पठान, मौहम्मद शरीफ़, मन्सूर आलम, आरिफ़ खान,हमिदा बानों आदि गणमान्य लोग मौजूद रहें।