शिक्षको ने शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकालकर किया सद्बुद्धि यज्ञ
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला संयोजक श्याम बाबू मेहता ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला स्तरीय शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकाली गई।संगठन द्वारा दोपहर 3:30 बजे से श्रीराम स्टेडियम बारां से दीनदयाल पार्क तक पदयात्रा निकालकर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। शिक्षा बचाओ पद यात्रा के बारां जिला प्रभारी कोटा बूंदी विभाग संगठन मंत्री रासबिहारी यादव ने शिक्षको को संबोधित करते हुए बीएलओ कार्य से शिक्षको को मुक्त करने, तृतीय श्रेणी शिक्षको के स्थानान्तरण, वेतन विसंगति निवारण, पातेय वेतन पदोन्नत को कार्यग्रहण तिथि से नियमितीकरण, विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने, समस्त गैर शैक्षिक कार्यों से शिक्षको को मुक्त करने, स्टाफिंग पैटर्न अपडेट करने सहित 11 सूत्री मांगो का मांग पत्र शिक्षको के सामने रखा। जिला संगठन मंत्री घांसीलाल जी मेघवाल ने भी उपस्थित शिक्षको को संबोधित करते हुए शिक्षको की मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षण किया।विभाग संगठन मंत्री कांति प्रकाश नागर ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिय जिला महिला संगठन मंत्री कीर्ति गालव सह संयोजक शैलेंद्र सिंह मेहता, मानक मारन सूरज साल्वी, बद्रीलाल नागर, मिडिया प्रभारी मनीष नागर, महेश भारद्वाज तथा जिले की समस्त उपशाखाओ से जमनालाल महावार, रमेश चंद मेघवाल,कन्हैयालाल चौधरी, अशोक शर्मा, चेतन राठौर, बालमुकुंद नागर , मनोज मीणा ललित नागर ,कमलेश नागर पूरणमल मालव, बनवारीलाल मालव, बद्रीलाल नागर किशनगंज राधेश्याम नागर शंकरलाल गोस्वामी, संजीदा खानम छोटुलाल सुमन भूपेंद्र गोस्वामी, राकेश शर्मा प्रकाश खंडेलवाल गंगाराम मीणा, अनिल गुप्ता गोरीशंकर शर्मा मुख्तार मीणा श्याम सुंदर शर्मा,मधुश्री मौर्य प्रभा खंडेलवाल भुवनेश्वरी गोचर मुरलीधर शर्मा हेमंत कश्यप रामसागर मेघवाल, सुरेश मेघवाल कैलाश नागर श्यामसुंदर अजमेरा प्रमोद नागर ....आदि अनेक शिक्षको ने भाग लिया।