 
                        
        शिक्षक समस्याओं की चर्चा के बाद हुआ गुरू वंदन कार्यक्रम
वैर .  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा वैर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर शर्मा के मुख्य आतिथ्य  व शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह गुर्जर की अध्यक्षता मैं हुई, विशिष्ट अतिथि के रूप में   जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा, शारीरिक शिक्षक सियाराम शर्मा ने भाग लिया,  बैठक  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के मांग पत्र, सदस्यता अभियान, शिक्षक समस्याओं के चर्चा के बाद गुरु वंदन कार्यक्रम मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ एवं  अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर शर्मा ने इस अवसर पर उद्बोधन व्यक्त कर कहा कि सरकार ने संगठन के 11 सूत्रीय मांग पत्र तथा वेतन विसंगतियों के निराकरण करने का वायदा अपने जन घोषणा पत्र में किया था लेकिन साढे 4 साल बाद भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया। 2017 में डीसी सामंत और अगस्त 2021 को खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में वेतन विसंगति समिति गठित हुई इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई थी लेकिन इन्हें आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया जो वायदा खिलाफी है। संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने हक व अधिकारों की लड़ाई के लिए तैयार रहें।
जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने कहा कि संगठन की पहचान व ताकत सदस्यता से होती है। कार्यकर्ता प्रत्येक विद्यालय में संगठन के मांग पत्र की जानकारी दी तथा नामांकन व वृक्षारोपण के लिए शिक्षकों को प्रेरित करें।
प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा ने संगठन के द्वारा मनाए जा रहे गुरु वंदन कार्यक्रम की सराहना की तथा गुरु का सम्मान, गुरु का प्रतिदिन वन्दन, स्मरण से कल्याण की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में गुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर हेमेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय अध्यक्ष भुसावर, सियाराम शर्मा, विजय सिंह गुर्जर, रामबाबू शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, मुकेश अग्रवाल, पंकज दत्तात्रेय, अनूप सिंह, मुरारी लाल शर्मा, निर्भय सिंह,मेघसिंह गुर्जर, फूलसिंह विजारनीया आदि ने विचार व्यक्त किए।
     
                                                                        
                                                                    