Dark Mode
बीएससी एमएससी के छात्रों एवं शिक्षकों का दल देहरादून रवाना 

बीएससी एमएससी के छात्रों एवं शिक्षकों का दल देहरादून रवाना 

भीलवाड़ा : संगम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस, फैकल्टी और बीएससी, एम एससी के छात्रों का 25 सदस्य दल, बेसिक एंड एप्लाइड साइंस और उसके अनुप्रयोगों में विश्लेषणात्मक उपकरणों और प्रौद्योगिकियों पर 3 दिवसीय कार्यशाला एवं सह व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए डीएनए लैब्स देहरादून उत्तराखंड 19 -25 जून के लिए रवाना हुए। प्रो. प्रीति मेहता (डीन, एप्लाइड साइंस) ने बताया कि छात्र एवं शिक्षक  डॉ. नरोत्तम शर्मा (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख) और टीम डीएनए लैब्स, एप्लाइड साइंसेज सेंटर, देहरादून  के नेतृत्व नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इस कार्यशाला में छात्र क्रोमैटोग्राफिक तकनीकों, बायोसेंसर प्रौद्योगिकियों, प्रोग्रामिंग और न्यूक्लिक एसिड के विभिन्न अनुप्रयोगों, प्रवर्धन प्रौद्योगिकियों, जैव रसायन उपकरण और प्रौद्योगिकियों, रीयल टाइम पीसीआर मशीन और इसके व्यावहारिक प्रदर्शन के बारे में सीखेंगे। इसके फलस्वरूप छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर बनाने में अत्यधिक मदद मिलेगी। यह गतिविधि संगम विश्वविद्यालय और डीएनए लैब्स के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!