शीतला माता के मेले के लिए चिकित्सकों का दल रवाना
कोटपूतली. बिलाली के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के लिए चिकित्सकों का एक दल रविवार को मेले के लिए रवाना किया गया। चिकित्सक दल द्वारा श्रद्धालू को मेले में चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाएगी व मेले के दौरान लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समाधान प्रदान करेंगे। चिकित्सा दल को युवक सेवा समिति के अध्यक्ष डा केएम गुप्ता ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान रामनिवास पटेल, बिड़दी चंद, श्यामसुन्दर अग्रवाल, महावीर प्रसाद मीणा, सुरेन्द्र पालीवाल, रामकुवार सरपंच, रोहिताश सैनी, महेश कुमार सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहें।