Dark Mode
तकनीकी सहायक राठौड़ को ऑडियो वायरल होने बाद किया कार्यमुक्त

तकनीकी सहायक राठौड़ को ऑडियो वायरल होने बाद किया कार्यमुक्त

 
बीदासर। कस्बे की राजकीय टांटिया अस्पताल के तकनीकी सहायक कुशाल सिंह राठौड़ को जांच कराने आए मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने का ऑडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को आदेश जारी कर कार्यमुक्त किया गया। सीएचसी प्रभारी मनीराम डूडी ने बताया कि अस्पताल में जांच करवाने आए मरीज के साथ लैब टेक्नीशियन के द्वारा दुर्व्यवहार करने का ऑडियो वायरल होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर निर्देशों की अनुपालना में शनिवार को कार्यमुक्त कर आगामी उपस्थिति मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यालय रतनगढ़ में देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!