Dark Mode
तीज महोत्सव परमहिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

तीज महोत्सव परमहिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

रतनगढ़। स्थानीय शिव मंदिर पोद्दार बगीची में शनिवार को महिलाओं ने तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सखी मंडल की ओर से तीज महोत्सव पर महिलाओं की चम्मच दौड़, समूह नृत्य, एकल नृत्य, कुर्सी दौड़, आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित। कार्यक्रम संचालिका ममता पारीक व रिंकू सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीज महोत्सव की प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को पोद्दार बगीची सखी मंडल के आर्थिक सौजन्य से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, साथ ही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने झूले का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर किरण अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, बेबी कम्मा,  निर्मला बबेरवाल, कांता बबेरवाल, राधा आदि पारीक, पूनम शर्मा, डिम्पल पारीक, मंजू गोयनका, पूजा, सीमा, सुमन, अनु आदि अनेक महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!