Dark Mode
प्रतापगढ़ में किशोर का शव बरामद, चार नाबालिग मित्रों को हिरासत में लिया गया

प्रतापगढ़ में किशोर का शव बरामद, चार नाबालिग मित्रों को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने शनिवार को यहां धन संबंधी विवाद के कारण 16 वर्षीय एक लड़के की हत्या के आरोप में चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मृतक उजैब खान का शव एक स्कूल के पास एक गड्ढे से बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज के कर्मचारी शादाब उर्फ़ गुड्डू का बेटा उजैब खान पांच मार्च से लापता था और उसका मोबाइल फोन सई नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति को मिला था।उन्होंने बताया कि शादाब ने बेटे के लापता होने का मामला नगर कोतवाली में दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खान को आखिरी बार शुक्लापुर से एक दोस्त के साथ जाते हुए देखा गया था।अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ करने पर मृतक के मित्र ने बताया कि उजैब ने उससे 1.5 लाख रुपए उधार लिए थे और वह उसे चुका नहीं पाया था। इसके बाद दोस्त ने तीन अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर उजैब को कार में बैठाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को एक स्कूल के पास पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया।’’अधिकारियों ने बताया कि खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है तथा 16 से 17 साल की उम्र के चार नाबालिग आरोपियों को किशोर सुधार गृह भेजा गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!